फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ramp will be built with stairs, commuting will be easy

Noida News: सीढ़ियों के साथ बनेगा रैंप, आना-जाना होगा आसान

Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Ramp will be built with stairs, commuting will be easy
सीढ़ियों के साथ बनेगा रैंप, आना-जाना होगा आसान
विज्ञापन

- डीएफसीसीआईएल ग्रेटर नोएडा के तीन रेलवे स्टेशन पर बना रहा हैं फुट ओवर ब्रिज
- आजायबपुर व दनकौर स्टेशन पर गर्डर रखने का काम पूरा, मार्च तक होंगे शुरू
- जमालपुर गांव के पास भी बनेगा एक एफओबी, ग्रामीणों की मांग पर डिजाइन तैयार

नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के तीन रेलवे स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के ईस्टर्न कॉरिडोर के ऊपर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण होगा। जिनमें सीढ़ियों के साथ-साथ रैंप भी होंगे। जिससे यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे पर आसानी से जा सके। डीएफसीसी ने नए एफओबी का निर्माण भी शुरु कर दिया है। सोमवार को दनकौर रेलवे स्टेशन के एफओबी पर गर्डर रखने का काम पूरा किया गया। नए एफओबी को पुराने एफओबी से जोड़ा जाएगा।
डीएफसीसी का ईस्टर्न कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा में दनकौर, अजायबपुर और बोड़ाकी रेलवे स्टेशन से होकर निकल रहा है। तीनों जगह रेलवे की पुरानी लाइन पर करीब 30-30 मीटर के एफओबी बने हैं। ईस्टर्न काॅरिडोर के कारण रेलवे स्टेशन की लाइन का दायरा बढ़ गया है। ईस्टर्न कॉरिडोर व अतिरिक्त रेलवे लाइन पर एफओबी नहीं है। डीएफसीसी वहां एफओबी का निर्माण कर रहा है। जिनकी लंबाई 55 से 60 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर है।
विज्ञापन

डीएफसीसी के अधिकारियों ने बताया कि अजायबपुर रेलवे स्टेशन पर एफओबी के गर्डर रखने का काम पूरा हो गया है। सोमवार को दनकौर रेलवे स्टेशन के नए एफओबी पर गर्डर रखने का काम पूरा किया गया। यहां 36 मीटर के दो और 25 मीटर के दो गर्डर रखे गए है। नए एफओबी के एक छोर पर सीढ़ियां बनेंगी। साथ ही रैंप भी बनेगा। जिस पर दिव्यांग लोग भी आसानी से आ-जा सकेंगे। एफओबी के दूसरे छोर को पुराने एफओबी से जोड़ा जाएगा। ईस्टर्न कॉरिडोर की तरफ के छोर को नजदीकी गांव की सड़क या सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा। अजायबपुर व दनकौर के साथ-साथ बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के एफओबी का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। एक एफओबी पर करीब 3 से 4 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ स्थानों पर चल रहा है एफओबी का निर्माण

खुर्जा से ग्रेटर नोएडा के बीच ईस्टर्न कॉरिडोर की लाइन पर आठ जगह एफओबी बनेंगे। गौतमबुद्ध नगर में अजायबपुर, दनकौर और बोड़ाकी के अलावा बुलंदशहर के चोला, खुर्जा, सिकंदराबाद, फतेहपुर, गंगरौल रेलवे स्टेशन पर भी एफओबी का निर्माण हो रहा हैं।

जमालपुर गांव के लिए बनेगा विशेष एफओबी

ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव में भी एफओबी बनेगा। ग्रामीणों की मांग पर डीएफसीसी इसका निर्माण करेगा। एफओबी का डिजाइन तैयार हो गया है। जनवरी में काम शुरू होगा। एफओबी की मदद से ग्रामीणों को रेलवे लाइन को पार करने में आसानी होगी। रेलवे लाइन की दूसरी तरफ अखाड़ा, शमशान और खेत हैं। जहां रोजाना ग्रामीणों का आना जाना रहता हैं।


खुर्जा से ग्रेटर नोएडा के बीच कुल आठ एफओबी बनाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा में तीन रेलवे स्टेशन पर एफओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं जमालपुर गांव के पास भी ईस्टर्न कॉरिडोर व भारतीय रेलवे की लाइन के ऊपर एफओबी बनाया जाएगा। - अखिलेश कुमार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) डीएफसीसीआईएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed