फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ramlila festival will start from 21 September

Noida News: 21 सितंबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव

Wed, 17 Sep 2025 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ramlila festival will start from 21 September
16जेएनडी45-महंत अजय गिरी महाराज को निमंत्रण देते हुए आयोजक। स्रोत संगठन
नरवाना। श्री भारतीय कला केंद्र की ओर से आयोजित किए जाने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार हुडा ग्राउंड में 21 सितंबर से भगवान रामलीला का मंचन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने निमंत्रण पत्र वितरण की शुरुआत बाबा गैबी साहिब मंदिर परिसर से की। उन्होंने महंत अजय गिरी महाराज को निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

प्रधान कुलदीप सिंगला बड़नपुर ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन बेहद आकर्षक और ऐतिहासिक होगा। मंच सज्जा से लेकर पात्रों की वेशभूषा तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मीडिया प्रभारी विनोद मंगला ने कहा कि कलाकार दिन-रात रिहर्सल में जुटे हुए हैं ताकि मंच पर उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों को भगवान राम के जीवन से जुड़ी शिक्षाएं दी जा सकें।
विज्ञापन

रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। इस दौरान संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, एमडीएन स्कूल प्रबंधक तेजपाल शर्मा, ज्ञानाराम शर्मा, नप उप प्रधान शशिकांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed