{"_id":"68dd7f80e26becb0d20901eb","slug":"ram-navami-draped-chunari-applied-tilak-and-worshipped-the-girl-child-na-news-c-5-1-drn1031-802148-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी : ओढ़ाई चुनरी, तिलक कर किया कन्या पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी : ओढ़ाई चुनरी, तिलक कर किया कन्या पूजन
विज्ञापन
Iरामनवमी पर कन्या पूजन के साथ हुआ नवरात्र का समापन
I
Iसुबह से रही धूम, माता रानी का हुआ भव्य शृंगारI
Iराजधानी में बुधवार को रामनवमी की धूम रही। पूजा-अर्चना कर माता रानी का भव्य शृंगार किया गया। साथ ही मंदिरों-घरों में पांव पखारकर कन्या पूजन किया गया। तिलक लगाकर कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई गई। शाम को आयोजित भजन संध्या में माता रानी के भजनों पर भक्त खूब झूमे। वहीं, रामनवमी के साथ ही नवरात्र का समापन हो गया।I
Iश्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सुबह पूजा कर दोपहर में कन्या पूजन किया गया। यहां गंगाजल से कन्याओं के चरण धोए गए। इसके बाद तिलक कर शृंगार की सामग्री भेंट की गई। शाम को भजन संध्या में गायकों ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी... भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान भव्य डांडिया रास हुआ। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्ट, आशीष उनियाल, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे। गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा में श्री दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से पूर्णाहुति दी गई। इसंके बाद माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। यहां शाम को माता रानी का भव्य शृंगार हुआ। इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी, नीरज अग्रवाल, नीलम अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सुभाषनगर स्थित शक्तिश्वर पंचायती मंदिर में नवमी पर पूजन किया गया।
I
Iमंत्री रेखा आर्या ने किया कन्याओं का पूजनI
Iकेदारपुरम स्थित राजकीय बालिका निकेतन में महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने नन्हीं कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें तिलक लगाया और उनके साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने कहा कि कन्याओं में मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप दिखाई देता है। नारी शक्ति का सम्मान और बेटियों के प्रति स्नेह ही सच्ची दुर्गा पूजा है। इसके बाद उन्होंने बालिका निकेतन में स्थित स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी की यूनिट का भी दौरा किया।I