फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rakshabandhan was celebrated

Noida News: नजफगढ़ के 18 गांवों में मनाया गया रक्षाबंधन

Fri, 29 Aug 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan was celebrated
- वर्षों से रक्षाबंधन के 20 दिन बाद निभाई जाती है यह अनोखी परंपरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के नजफगढ़ इलाके के सुरहेड़ा खाप के 18 गांवों में शुक्रवार को अनोखी परंपरा के तहत रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां आफरिया गोत्र के यादव समुदाय में सदियों से चली आ रही रस्म के अनुसार राखी का त्योहार भादो माह में अमावस्या के बाद आने वाली छठ को मनाया जाता है, यानी रक्षाबंधन से पूरे 20 दिन बाद राखी बांधी जाती है।
गांवों के बुजुर्गों के अनुसार, इस परंपरा की शुरुआत एक ऐतिहासिक घटना से हुई थी। कहा जाता है कि प्राचीन काल में यादव का मुख्य व्यवसाय पशुपालन था और गाय को सबसे बड़ा धन व पूजनीय माना जाता था। रक्षाबंधन से एक दिन पहले उनकी गायें चुवी कर ली गई। गायों की तलाश में युवक घर से निकल पड़े और 20 दिन वापस लौटे। इस कारण रक्षाबंधन के दिन बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का अवसर नहीं मिल सका। तभी से इस गोत्र में रक्षाबंधन भादो माह में इस दिन मनाने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी उतनी ही आस्था और उल्लास के साथ निभाई जाती है।
विज्ञापन

गत वर्षों की भांति शुक्रवार को इन गांवों की लड़कियों ने परंपरागत वेशभूषा में सजे थाल के साथ अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर गांवों में मेले जैसा माहौल रहा और पारिवारिक मिलन का उत्साह देखने को मिला। इस परंपरा से सुरहेड़ा, जाफरपुर, खड़खड़ी नाहर, खड़खड़ी जटमल, खेड़ा डाबर, खैरा, हसनपुर, घूमनहेड़ा, झुलझुली और दौलतपुर सहित 18 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed