{"_id":"6ae75433e24fca2103075b76","slug":"rajasthan-kalyan-parishad-diwali-get-together-made-memorable-with-floating-rangoli-garba-and-a-ramp-walk-in-no-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: फ्लोटिंग रंगोली, गरबा और रैंप वॉक से यादगार बना राजस्थान कल्याण परिषद का दीपावली मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: फ्लोटिंग रंगोली, गरबा और रैंप वॉक से यादगार बना राजस्थान कल्याण परिषद का दीपावली मिलन
Sun, 01 Nov 2026 08:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:31 PM IST
सार
राजस्थान कल्याण परिषद (आरकेपी) द्वारा आदिरा बैंक्वेट हॉल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह शानदार और यादगार रहा। देर शाम तक चले समारोह में स्वादिष्ट भोजन, खूबसूरत फ्लोटिंग रंगोली, गरबा, डांस और सदस्यों के उत्साह भरे रैंप वॉक ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन
राजस्थान कल्याण परिषद का दीपावली मिलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान कल्याण परिषद (आरकेपी) द्वारा आदिरा बैंक्वेट हॉल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह शानदार और यादगार रहा। देर शाम तक चले समारोह में स्वादिष्ट भोजन, खूबसूरत फ्लोटिंग रंगोली, गरबा, डांस और सदस्यों के उत्साह भरे रैंप वॉक ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। आयोजन टीम की मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता की सभी ने सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान प्यार, अपनापन और खुशियों का माहौल रहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, महासचिव राजीव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अनिल जैन ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
विज्ञापन
समारोह में जीपी केडिया, अनिल अग्रवाल, महेंद्र शाह, आरपी सोनी, विजय सोनी, वीएन पारीक, राम रतन शर्मा, पवन जिंदल, कृष्ण जिंदल, अमित गोयल, ओपी बंसल, राजेश व रवि खंडेलवाल, अनिल मित्तल, निशु गुप्ता, केसी गुप्ता, जुगल किशोर भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं मंजू केडिया, निशि अग्रवाल, सरिता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, सुनीता शर्मा, सीमा खंडेलवाल, अनीता शर्मा, आशा मित्तल, सपना बंसल, मीरा बजाज, सुमित्रा शाह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।