{"_id":"6127c44f8ebc3e0749168af9","slug":"raithori-raided-in-search-of-randeep-gang-crook-rahul-chachula-noida-news-noi6011881199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप गैंग के बदमाश राहुल चचूला की तलाश में रिठौरी में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणदीप गैंग के बदमाश राहुल चचूला की तलाश में रिठौरी में दबिश
विज्ञापन
दादरी। चक्रसेनपुर गांव में दो सप्ताह पहले हुई अमित की हत्या के मामले के आरोपी राहुल चचूला की तलाश में भारी पुलिस बल के साथ रिठौरी गांव में रणदीप के घर दबिश दी गई, लेकिन राहुल पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके अलावा भी पुलिस ने दो ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। राहुल चचूला रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय बदमाश है, जोकि शूटर है।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चक्रसेनपुर में अनुज और अमित के बीच पारिवारिक रंजिश व वर्चस्व को लेकर दुश्मनी चल रही थी। करीब सात माह पहले अनुज ने अमित को गोली मार दी थी, जिससे अमित घायल हो गया था। उसके बाद 11 अगस्त को अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। इस मामले में आठ लोगों को नामजद कराया गया था, जिसमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में शूटर राहुल चचूला का नाम प्रकाश में आया। राहुल चचूला के कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव रिठौरी में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिठौरी, डाबरा और चचूला में भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी। दबिश के दौरान एसओजी, आरआरएफ और कोतवाली पुलिस शामिल रही। रिठौरी में रणदीप के घर पर भी दबिश दी गई। रणदीप से लंबे समय से राहुल जुड़ा हुआ है। उसके घर पर ही होने की सूचना थी, लेकिन पुलिस को दबिश के दौरान वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अमित हत्याकांड में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। राहुल चचूला रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय बदमाश है, जो गैंग का शूटर है। इस हत्याकांड में यह बदमाश शामिल रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जायेगी ।