फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain Water entered in to the Companies

प्राधिकरण की लापरवाही, कंपनियां के अंदर घुस गया पानी

Thu, 30 Jul 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rain Water entered in to the Companies
ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र इकोटेक 3 की कंपनी में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : Grnoida
प्राधिकरण की लापरवाही, कंपनियों के अंदर घुसा पानी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। हाईटेक शहर के औद्योगिक सेक्टरों में उद्यमियों को कैसी सुविधा मिल रही हैं। इसका नजारा बुधवार शाम औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन में देखने को मिला। वहां बारिश का पानी कंपनियों के अंदर घुस गया। कर्मचारियों ने मोटर, बाल्टी और अन्य उपकरणों की मदद से पानी बाहर निकाला। उद्यमियों का कहना है कि हर साल यही हाल रहता है। ऐसे हालात में उद्योग चलाना मुश्किल है।
ग्रेटर नोएडा का औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-तीन उद्यमियों की पहली पसंद है, लेकिन यहां पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इकोटेक तीन के उद्योग केंद्र एक और दो के उद्यमी काफी परेशान हैं। बुधवार शाम बारिश के बाद उद्योग केंद्र दो की सड़क तालाब बन गई। 10 से अधिक कंपनियों के अंदर पानी घुस गया। जिन कंपनियों में बेसमेंट बने हैं, वहां का बुरा हाल है। बेसमेंट में पानी घुसने के बाद आनन-फानन में कर्मचारियों ने सामान को वहां से बाहर निकाला। बारिश बंद होने के बाद मोटर, बॉल्टी व अन्य उपकरणों की मदद से पानी बाहर निकला। उद्योग केंद्र एक की सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया। हजारों की संख्या में कर्मचारी पानी से होकर मुख्य सड़क तक पहुंचे।
विज्ञापन

दो साल पहले हुआ था सर्वे
उद्यमियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पानी निकासी की समस्या है। बार-बार शिकायत के बाद दो साल पहले प्राधिकरण की टीम ने सर्वे किया था। तब यह तय हुआ था कि सूरजपुर-भंगेल रोड के नाले से सेक्टर के नाले को जोड़ा जाएगा, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ है। उद्यमियों ने प्राधिकरण की सुविधाओं पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में हर साल सड़क तालाब बन जाती है। इस बार तो हद हो गई। पानी कंपनियों के अंदर पहुंच गया। निकासी नहीं होने से कर्मचारी भी कंपनी नहीं पहुंच पाते। उत्पादन ठप हो जाता है। नुकसान उठाना पड़ रहा है।

- एसपी शर्मा, उद्यमी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण औद्योगिक सेक्टरों की समस्याओं को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। उद्यमी परेशान हैं, लेकिन प्राधिकरण कुछ करने को तैयार नहीं है। जबकि, सरकार उद्यमियों को हर सुविधा देने का दावा करती है।
- वीरेंद्र सिंह, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed