{"_id":"6123fa0b8ebc3e7a0a7d3363","slug":"rain-water-accumulated-in-the-basement-bike-and-scooty-getting-spoiled-grnoida-news-noi600671731","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसमेंट में जमा बारिश का पानी, बाइक और स्कूटी हो रहीं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसमेंट में जमा बारिश का पानी, बाइक और स्कूटी हो रहीं खराब
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईको विलेज-1 सोसाइटी के क्लब-2 के बेसमेंट में भरे बारिश के पानी में डूबी बा?
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ईको विलेज-1 सोसाइटी के क्लब-2 के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया। इससे यहां खड़े वाहन आधे से अधिक ऊंचाई तक पानी में डूब गए हैं। इनके इंजन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। निवासियों ने ट्विटर और अन्य माध्यमों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की है। सोसाइटी निवासी सागर चौधरी ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने की वजह से बारिश के बाद यही हाल हो जाता है। उन्होंने बताया कि बेसमेंट का 30 फीसदी हिस्से में पानी भर जाता है। इससे वाहन खराब हो रहे हैं। लोगों ने बिल्डर से शिकायत की। अगले दिन बिल्डर प्रबंधन ने पंप के माध्यम से पानी निकाला। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब साढ़े चार हजार परिवार रह रहे हैं। इसके बावजूद ड्रेनेज की सुविधा नहीं है। कई बार बिल्डर प्रबंधन से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्राधिकरण और प्रशासन भी समस्या का हल नहीं निकाल पा रहा है।
जरूरी सुविधाओं के लिए निवासियों ने किया प्रदर्शन
जरूरी सुविधाओं और सुरक्षा के लिए टेकजोन-4 स्थित हिमालय प्राइड सोसाइटी के निवासियों ने रविवार रात नेफोमा की अगुवाई में प्रदर्शन किया। अर्जुन सिंह समेत अन्य निवासियों का आरोप है कि फ्लैट खरीदते समय बिल्डर ने जिन सुविधाएं का वादा किया था, वह आज तक नहीं मिलीं। बारिश में बेसमेंट में पानी भर जाता है। इससे निवासियों को परेशानी होती है। सोसाइटी निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन वर्ष से सोसाइटी में सुविधाओं व सुरक्षा को लेकर खामी बनी है। नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि सोसाइटी से सुरक्षा व्यवस्था, गंदगी, सिक्योरिटी एजेंसी का सही रूप से कार्य नहीं करना, बिल्डर द्वारा अधिक बिजली बिल वसूलना और कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने की शिकायतें आती रहती हैं। प्रदर्शन में हरदम सिंह, नरेश नौटियाल, सतीश चौधरी, सौरभ, उमेश सिंह, राज चौधरी आदि मौजूद रहे।