फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain washed away the hard work and cost

Noida News: बारिश ने मेहनत और लागत पर फेरा पानी

Wed, 29 Oct 2025 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rain washed away the hard work and cost
सेमरी। बीते रोज हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सेमरी, लुधियाई, कारकोस, नंदखास, नादपुरा, पावई, परगना गड़ूका, बिरसिंहपुरा पूरानाद, चिरगांव क्षेत्र में धान की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि धान की कटाई का समय नजदीक था, तभी मौसम ने करवट बदल ली और तेज हवा के साथ हुई वर्षा ने खेतों में खड़ी फसल को गिरा दिया। ग्रामीणों के अनुसार लगभग आधी से अधिक फसलें बारिश और हवा के कारण बिछ गई हैं, जिससे उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा। खेतों में पानी भर जाने और पौधों के झुक जाने से कटाई में भी कठिनाई उत्पन्न हो गई है। किसानों ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed