फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain on the mountains, drizzle in Noida brought down the mercury

Noida News: पहाड़ों पर बारिश, नोएडा में बूंदाबांदी ने गिराया पारा

Mon, 08 Jul 2024 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Rain on the mountains, drizzle in Noida brought down the mercury
पहाड़ों पर बारिश, नोएडा में बूंदाबांदी ने गिराया पारा
विज्ञापन

-नोएडा में दिन भर छाए रहे बादल, दिन के समय ठंडी हवाओं से तापमान में चार डिग्री तक आई कमी
फोटो --
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पहाड़ों पर हुई बारिश और नोएडा में बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत देने का काम किया है। सोमवार को दिन के समय तापमान में करीब चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं रात के समय भी तापमान में तुलनात्मक रूप से कमी आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में इसी तरह मौसम बना रह सकता है। अभी भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने नहीं दिया है।
सोमवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार की तुलना में यह करीब 3.7 डिग्री कम है जोकि 33.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। इसके मौसम खुशनुमा बना रहा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी रही। वहीं पूरे दिन बादल भी छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली लेकिन इससे तापमान नहीं बढ़ा। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जुलाई तक हल्की बारिश बनी रहेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन


इनसेट--
नोएडा की हवा हुई साफ
मौसम के अच्छा होने के साथ ही नोएडा की हवा भी साफ हुई है। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 48 रहा। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हवा के स्वच्छ होने का संकेत है। हालांकि, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 126 मिला है। यह हवा के संतोषजनक होने का संकेत है। नोएडा में हवा साफ होने की वजह से दृष्यता भी अच्छी रही। ऊंचाई से पूरे नोएडा को इस समय देखा जा सकता है। वहीं दिल्ली, गाजियाबाद के भी इलाके साफ नजर आ रहे हैं जोकि आम दिनों में वायु प्रदूषण की वजह से नहीं दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed