फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain flooded roads, temperature dropped by one degree

Noida News: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, एक डिग्री गिरा तापमान

Thu, 18 Sep 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rain flooded roads, temperature dropped by one degree
रुट्टहा में बारिश के बाद सड़क पर लगे पानी में गुजरते लोग। संवाद
जौनपुर। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार को तेज बारिश होने से राहत मिली। दिन में अच्छी बारिश होने से शहर के निचले इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। बारिश होने से किसान खुश नजर आए। उनका कहना है कि धान और खरीफ की अन्य फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित होगी। तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बुधवार की दोपहर में करीब एक बजे आसमान में बादल छा गए। इसके बाद करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे रुहट्टा, कालीकुत्ती, ओलंदगंज, नखास आदि जगहों पर जलभराव हो गया। कई जगहों पर नालियों चोक हो गईं। कई दिन से तेज धूप व उमस से लोग परेशान थे। इस बीच बुधवार को हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद मौसम ठीक होने पर बाजारों में चाट, पकौड़ी और चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। किसानों को फसलों में पानी की जरूरत थी और यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक होगी। विशेष रूप से धान, मक्का और सब्जियों की खेती को इससे लाभ होगा। मछलीशहर : क्षेत्र में दोपहर एक बजे व अपराह्न ढाई बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। बदलापुर : तहसील क्षेत्र में बारिश नहीं हुई लेकिन बादल सुबह से ही छाए रहे। बक्शा से लेकर जिला मुख्यालय तक सुबह करीब 11.30 बजे बारिश हुई। मड़ियाहूं : क्षेत्र में दोपहर करीब 1.30 बजे 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद से मौसम सुहाना बना रहा। केराकत : क्षेत्र के डोभी, चंदवक आदि क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे हल्की बारिश हुई। शाहगंज : सुबह 9.30 बजे से रुक-रुककर धीमी गति से बारिश होती रही।राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में और भी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान और गिर सकता है। यह बारिश उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed