फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain causes power outage in more than 20 sectors

Noida News: 20 से ज्यादा सेक्टरों में बारिश से बिजली हुई ठप

Sat, 25 Jul 2026 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Rain causes power outage in more than 20 sectors
पांच घंटे से अधिक देर तक हुई बिजली कटौती
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में शनिवार को हुई बारिश के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बीस से ज्यादा सेक्टरों में पांच घंटे से ज्यादा तक बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी हुई। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। विद्युत निगम ने गर्मी शुरू होने से पहले आंधी-बारिश में भी निर्बाध आपूर्ति देने का आश्वासन दिया था। करोड़ों रुपये से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के बाद भी बारिश होते ही आपूर्ति डगमगा रही है। सेक्टर-23 निवासी हिमांशी त्यागी ने बताया कि बिजली न होने की वजह से सुबह की दिनचर्या प्रभावित हो गई। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। सेक्टर-49 निवासी सुदीप मान ने बताया रात के समय से ही बिजली कटौती होने लगी। जब कंट्रोल रूम पर शिकायत की तो कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। सेक्टर-5 निवासी राजीव यादव ने बताया कि बिजली के कारण रोजाना दिक्कत होती है। वहीं अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया जिन जगहों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं, वहां टीम ने पहुंचकर आपूर्ति बहाल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed