{"_id":"68c85d962fffcb3682049684","slug":"railways-took-action-against-186-passengers-recovered-rs-69675-na-news-c-369-1-mt11016-135996-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रेलवे ने की 186 यात्रियों पर कार्रवाई, 69675 की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रेलवे ने की 186 यात्रियों पर कार्रवाई, 69675 की वसूली
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे मंडल टीम ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना टिकट, अनियमित और धूम्रपान करने यात्रियों पर शिकंजा कसा गया। टीम ने 186 यात्रियों पर कार्रवाई की और 69675 रुपये की राजस्व वसूली की।
अचानक हुई चेकिंग को देखकर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। मुख्य टिकट निरीक्षक बीएल चौधरी ने बताया कि आगरा मंडल से मिले आदेश पर नियम विरुद्ध यात्रा करने वालों के खिलाफ किलाबंदी चेकिंग (फोर्ट रेस) के तहत मथुरा जंक्शन पर कार्रवाई की गई। जिसमें 139 बिना टिकट 38 अनियमित यात्रा करने वाले और नौ ट्रेन में गंदगी एवं धूम्रपान करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। ईश्वरी प्रसाद सीटीआई (स्टेशन) के नेतृत्व में 12 टीआई और आरपीएफ जवानों की टीम लगाई गई थी।