{"_id":"67f53a724219a18a7f0114ad","slug":"railways-made-changes-in-the-stoppages-of-five-trains-noida-news-c-340-1-del1011-86062-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रेलवे ने पांच ट्रेनों के स्टाॅपेज में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रेलवे ने पांच ट्रेनों के स्टाॅपेज में किया बदलाव
विज्ञापन
दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच नई दिल्ली स्टेशन आने वाली ट्रेनों के लिए व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों के स्टाॅपेज में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेनें तिलक ब्रिज, सब्जी मंडी और निजामुद्दीन में भी रुकेंगी। खासकर दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए गए हैं। बीते दिनों नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना से सबक लेते हुए रेलवे भीड़ कंट्रोल करने के लिए इस तरह के कदम उठा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच बड़ी संख्या में नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेनें चलती हैं। इनमें कई राजधानी भी शामिल हैं। इस दौरान बाहर से भी कई ट्रेनें नई दिल्ली पहुंचती हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ने की आशंका रहती है। इस भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 5 प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज दिल्ली में बढ़ाए हैं। रेलवे के अनुसार यह स्टॉपेज केवल आने वाली ट्रेनों पर लागू है, जाने के लिए नहीं। ऐसे में जो लोग इन ट्रेनों से जाने वाले हैं, उन्हें नई दिल्ली स्टेशन ही आना पड़ेगा।
-- -- -- --
ट्रेन - कहां से आती है- नया स्टॉपेज स्टेशन
12419 गोमती एक्सप्रेस-- लखनऊ-- तिलक ब्रिज
12046 शताब्दी एक्सप्रेस-- चंडीगढ़-- सब्जी मंडी
12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-- जयनगर-- तिलक ब्रिज
22209 दुरंतो एक्सप्रेस-- मुंबई सेंट्रल-- निजामुद्दीन
22448 वंदे भारत एक्सप्रेस-- अंब अंदौरा-- सब्जी मंडी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों के स्टाॅपेज में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेनें तिलक ब्रिज, सब्जी मंडी और निजामुद्दीन में भी रुकेंगी। खासकर दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए गए हैं। बीते दिनों नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना से सबक लेते हुए रेलवे भीड़ कंट्रोल करने के लिए इस तरह के कदम उठा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच बड़ी संख्या में नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेनें चलती हैं। इनमें कई राजधानी भी शामिल हैं। इस दौरान बाहर से भी कई ट्रेनें नई दिल्ली पहुंचती हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ने की आशंका रहती है। इस भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 5 प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज दिल्ली में बढ़ाए हैं। रेलवे के अनुसार यह स्टॉपेज केवल आने वाली ट्रेनों पर लागू है, जाने के लिए नहीं। ऐसे में जो लोग इन ट्रेनों से जाने वाले हैं, उन्हें नई दिल्ली स्टेशन ही आना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रेन - कहां से आती है- नया स्टॉपेज स्टेशन
12419 गोमती एक्सप्रेस
12046 शताब्दी एक्सप्रेस
12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
22209 दुरंतो एक्सप्रेस
22448 वंदे भारत एक्सप्रेस