फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Railway workers welcomed the Zonal Media Secretary of Urmu.

Noida News: उरमू के जोनल मीडिया सचिव का रेलकर्मियों ने किया स्वागत

Mon, 13 Oct 2025 02:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Railway workers welcomed the Zonal Media Secretary of Urmu.
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व मंडल मंत्री शलभ सिंह को हाल ही में जोनल मीडिया सचिव का पद मिला है। पदभार लेने के बाद जब वह दिल्ली से मुरादाबाद पहुंचे तो रेलवे स्टेशन रेलकर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाईं और समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

शलभ ने कहा कि सात वर्षों तक उन्होंने संगठन में बतौर मंडल मंत्री सेवाएं दी हैं। आला कमान के निर्देशन पर अब नई जिम्मेदारी मिली है। इसे भी पूरी मेहनत से निभाएंगे। उरमू के महामंत्री बीसी शर्मा ने उन्हें यह पद सौंपा है। शलभ का दावा है कि उरमू में लगभग 20 वर्ष बाद मुरादाबाद के किसी पदाधिकारी को जोनल स्तर पर पद मिला है। मुरादाबाद मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं को दूर कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर गुरुदेव सिंह, अमित यादव, संतोष यादव, बुशरा जाफरी, केके पांडेय, संजय राजे, कुश कुमार, नितिन कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed