{"_id":"65fc47b4adec3176db00f5ca","slug":"raid-on-factory-manufacturing-fake-washing-powder-one-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-43274-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नकली वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्टरी पर छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नकली वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्टरी पर छापा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हो रही थी नकली सर्फ एक्सेल वाशिंग पाउडर की सप्लाई
कंपनी की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मशीनों के अलावा मिनी टेंपो बरामद
-- -- -- -- -- -
11640 पैकेट नकली पाउडर, 1470 किलोग्राम कच्चा माल मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भजनपुरा में सर्फ एक्सल के नाम से नकली वाशिंग पाउडर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जा रहा था। हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड के अधिकारियों की शिकायत पर जिले की डीआईयू सेल ने कार्रवाई करते हुए एक फैक्टरी में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ला नौसारा, जलालाबाद, शाहजहांपुर, यूपी निवासी श्यामू (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 11640 पैकेट तैयार नकली वाशिंग पाउडर, 1470 किलोग्राम कच्चा माल, मशीनें और मिनी टेंपो बरामद किया है।
आरोपी दिल्ली-एनसीआर के अलावा आसपास के कई अन्य क्षेत्रों में नकली पाउडर सप्लाई कर रहा था। पुलिस श्यामू से पूछताछ कर साथियों का पता लगा रही है। आरोपी काफी समय से वारदात अंजाम दे रहा था। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि 19 फरवरी को नकली वाशिंग पाउडर बनाने व सप्लाई के संबंध में पप्पू शर्मा की ओर से एक शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि कुछ लोग कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच डीआईयू सेल को सौंप दी। जांच में टीम को पता चला कि आरोपियों ने भजनपुरा में फैक्टरी लगाई हुई है। इसके बाद छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया गया।