फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rahul, Kharge, Priyanka will campaign in Delhi from May 20

Noida News: 20 मई से राहुल, खरगे, प्रियंका करेंगे दिल्ली में प्रचार

Tue, 14 May 2024 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul, Kharge, Priyanka will campaign in Delhi from May 20
कांग्रेस ने तीनों उम्मीदवारों के समर्थन में आला नेताओं के कार्यक्रम तय किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस के आला नेता 20 मई से पार्टी के तीनों उम्मीदवारों और इंडिया गठबंधन में शामिल आप के चारों उम्मीदवारों के प्रचार को मजबूती देने के लिए दिल्ली में डेरा डालेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने तीनों उम्मीदवारों के समर्थन में आला नेताओं के कार्यक्रम तय कर लिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार डाॅ. उदित राज के समर्थन में नांगलोई व आसपास सभा करेंगे, जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीद कन्हैया कुमार के लिए रोड शो करेंगी। राहुल गांधी चांदनी चौक व उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र के लिए युवाओं व आम लोगों के साथ टाउन हाल में बैठक करेंगे। इसके अलावा आप नेताओं के साथ चांदनी चौक व अन्य इलाकों में संयुक्त सभा भी करेंगे। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी दो-तीन दिन के भीतर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभा व रोड शो करने के लिए आने शुरू होंगे। ऐसे करीब 15-16 नेता विभिन्न इलाकों में सभा करेंगे। इस बारे में स्थान तय करने आरंभ कर दिए गए हैं। वहीं, राजस्थान, पश्चिमी यूपी व मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता भी दो-तीन दिन में दिल्ली में डेरा डालेंगे। ये कार्यकर्ता पार्टी के तीनों उम्मीदवारों के इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधेंगे। उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article