{"_id":"607f0ec68ebc3e246c55e4e1","slug":"rahees-bharti-getting-appreciation-from-foreign-countries-for-his-initiative-towards-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में भारतीय संस्कृति का मान बढ़ा रहे रहीस भारती, कलाकारों को उपलब्ध करा रहे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में भारतीय संस्कृति का मान बढ़ा रहे रहीस भारती, कलाकारों को उपलब्ध करा रहे रोजगार
Tue, 20 Apr 2021 10:56 PM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
कलाकारों के साथ रहीस भारती
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महमारी से दुनिया परेशान है, लेकिन इस विकट परिस्थिति में नोएडा सेक्टर-15 निवासी रहीस भारती मिसाल पेश कर रहे हैं। मूल रुप से राजस्थान के रहने वाले रहीस स्थानीय कलाकारों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी यह पहल राजस्थान के स्थानीय कलाकारों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि वह अपने साथ 50 कलाकारों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आए हैं।
विज्ञापन
इन स्थानीय कलाकारों के सामने फ्रांस में ढोल, तबला, घूमर, लोक नृत्य, नगाड़ा और भवई की शानदार प्रस्तुति देने का मौका है। बता दें कि धोद बैंड जयपुर का है और दुनिया भर में इसकी अपनी अलग पहचान है और इस विपरीत परिस्थितियों में ऑनलाइन कॉन्सर्ट कर रहे है जिससे राजस्थान के छोटे-छोटे गांवों के कलाकारों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
इन लोगों की मिल सकता है फायदा
कोरोना काल में विवाह शादी और कार्यक्रम टल रहे हैं ऐसे में शादी-विवाह में गाने बजाने वाले देसी कलाकारों को धोद बैंड हर साल की तरह इस साल भी फ्रांस ले गया है। बैंड की इन दिनों ऑस्ट्रिया, स्वीट्जरलैड और फ्रांस जैसे देशों में लाइव कंसर्ट की तैयारी चल रही है और जैसे ही कोरोना से कुछ निजात मिलती है वैसे ही ये कलाकार अपनी प्रस्तुति देने वाले है।
विज्ञापन
दुनिया में बजाएंगे राजस्थानी संस्कृति का डंका
धोद बैंड अपने कलाकारों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मंच पर राजस्थानी संस्कृति का डंका बजाएंगे। खास बात यह है कि इसमें राजस्थान के विभिन्न छोटे गांवों और कस्बों के स्थानीय कलाकार हैं जिन्हें धोद बैंड अलग पहचान दिला रहा है। बता दें कि राजस्थान और यहां के लोगों के प्रति रहीस भारती का यह लगाव ही है कि वे हर साल अपने प्रदेश के सैकड़ों कलाकारों को दुनिया भर में मंच और रोजगार प्रदान कर रहे हैं।