फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Questions raised on the work of NBCC, said- we have been suffering for five years, no more

Noida News: एनबीसीसी के काम पर उठे सवाल, कहा-पांच साल से झेल रहे अब और नहीं

Tue, 19 Aug 2025 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the work of NBCC, said- we have been suffering for five years, no more
-आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी के निवासियों ने कहा कि 5 सालों में पूरा नहीं हुआ कार्य
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में बच्ची के साथ हुई घटना के बाद से नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) के काम पर सवाल उठने लगे हैं। निवासियों का कहना है कि यहां पांच साल से एनबीसीसी काम कर रही है लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। काम की गति बहुत धीमी है और एनबीसीसी की ओर से सुरक्षा के बंदोबस्त किए बिना ही काम किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोसाइटी निवासी अर्चना कहती हैं कि पांच साल बाद भी जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा है और पत्थर गिर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं में निवासियों की जान को खतरा बना हुआ है। मनोज ने बताया कि सोसाइटी में बच्ची के साथ हुई घटना के बाद से निवासियों में डर का माहौल है। लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने में भी डरने लगे हैं। सोसाइटी में जगह-जगह खोदाई की गई है। ऐसे में यहां पर बच्चों को खेलने में भी मुश्किल होती है। सोसाइटी निवासी प्रतिभा ने बताया कि लोगों में एनबीसीसी के खिलाफ बहुत गुस्सा है।
विज्ञापन

2020 में शुरू हुआ था काम
बता दें कि सोसाइटी में एनबीसीसी 2020 में आई थी और अबतक काम पूरा नहीं कर पाई है। शुरुआत में एनबीसीसी ने सोसाइटी के अधूरे फ्लैट की फिनिशिंग का काम पूरा किया था लेकिन अब तक अंदर की सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। सोसाइटी की सड़कें खोदी पड़ी हैं और एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम पूरा नहीं किया गया है जिससे बेसमेंट में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला

बता दें कि सोसाइटी के ए टावर निवासी प्रतिभा पाटनी की पोती अद्विका के सिर पर 25वीं मंजिल से पत्थर गिर गया था। जिसमें बच्ची के सिर में काफी चोटें आई थीं। सिर की दो सर्जरी हुई हैं और 10 टांके लगे हैं। बच्ची अस्पताल से घर आ चुकी है लेकिन डॉक्टर ने विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed