फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Questions raised after dead bird found in water tank

Noida News: पानी की टंकी में मृत पक्षी मिलने से उठे सवाल

Thu, 27 Aug 2026 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Questions raised after dead bird found in water tank
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1, ऐमनाबाद (बिसरख) स्थित अम्बेस्टिन होम्स/ट्विन काउंटी में पानी की टंकी
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित ट्विन काउंटी सोसाइटी की पानी की टंकी में मृत पक्षी मिलने के बाद सोसाइटी की सफाई और मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं, जिस पानी में मरा हुआ पक्षी पाया गया है उसी पानी को निवासी काफी समय से इस्तेमाल कर रहे थे ।
निवासी धीरज माहेश्वरी ने बताया कि छत पर जाकर देखने पर पता चला कि सभी टंकियों के ढक्कन खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क लिए जाने के बाद भी कई हिस्सों में सीलन, खराब टाइल्स, टूटी दीवारें और खराब लाइट जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में वर्तमान समय में कोई एओए नहीं है, जो पहले एओए थी उसके पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


निवासी पीयूष ने कहा कि स्पष्ट किया जाना चाहिए कि टंकी की सफाई, पानी की गुणवत्ता और सोसाइटी के नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है और एओए के इस्तीफों के बाद यह जिम्मेदारी किस संस्था या एजेंसी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मांग है कि टंकी की सफाई और सैनिटाइजेशन कराया जाए, साथ ही पानी के नमूनों की लैब से जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed