फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Punjab won the first prize, followed by Chhattisgarh in second place, and players from Haryana and Uttarakhand jointly in third.

Noida News: राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में छाए पंजाब के गतकेबाज

Tue, 14 Oct 2025 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Punjab won the first prize, followed by Chhattisgarh in second place, and players from Haryana and Uttarakhand jointly in third.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) की ओर से भिलाई में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में पंजाब के गतकेबाज ओवरऑल चैंपियन बन गए हैं। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता रहे।
लड़कों के वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान पंजाब ने दमदार मुकाबलों और बेहतरीन तकनीकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।हरियाणा और उत्तराखंड के खिलाड़ी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान, चंडीगढ़ ने दूसरे स्थान और पंजाब और हरियाणा ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री गजेंद्र यादव ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि गतका केवल एक खेल नहीं है बल्कि यह भारत की गौरवशाली मार्शल विरासत का एक हिस्सा है जो अनुशासन, साहस और आत्म-संयम सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने खिलाड़ियों का हाैसला बढ़ाते हुए कहा कि गतका खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, सम्मान और टीम वर्क भारत के प्रत्येक युवा एथलीट के लिए एक मिसाल कायम करता है।
इस अवसर पर नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, एशियाई गतका फेडरेशन के कार्यकारी सदस्य और न्यू गतका खेल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू समेत अन्य गण्यमान्य लोग माैजूद रहे। अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

बाॅक्स

होनहार खिलाड़ी का खिताब पंजाब के रमनदीप को
इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। जूनियर गतका स्टार का पुरस्कार चंडीगढ़ के सतवंत सिंह खालसा को और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार चंडीगढ़ की सुनेहा को मिला। सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार रमनदीप सिंह पंजाब को मिला। छत्तीसगढ़ की डिंपल कुमारी को सर्वश्रेष्ठ गतका-सोटी खिलाड़ी और हरियाणा के जसकीरत सिंह को सर्वश्रेष्ठ फरी-सोटी खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। उत्तराखंड के जगजोत सिंह को सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज और महिला वर्ग में पंजाब की इशप्रीत कौर को सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed