{"_id":"68c1e7969e1bdfcc1100f606","slug":"pt-govind-vallabh-pant-and-girda-remembered-na-news-c-13-1-lko1028-1379350-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पं. गोविंद वल्लभ पंत और गिर्दा को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पं. गोविंद वल्लभ पंत और गिर्दा को किया याद
Thu, 11 Sep 2025 02:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड महापरिषद और पर्वतीय महापरिषद की ओर से बुधवार को भारत रत्न पं. गोविंद वल्लभ पंत की 138
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद और पर्वतीय महापरिषद की ओर से बुधवार को भारत रत्न पं. गोविंद वल्लभ पंत की 138वीं और जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की 80वीं जयंती मनाई गई। दोनों की विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित गोविंद वल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में दोनों विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पंत जी के संघर्ष को देश सदैव याद रखेगा। अध्यक्ष ने बताया कि पंत जी की जयंती पर बुधवार को लोक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी अवनीश सिंह, विधायक जय देवी और पर्वतीय समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। महासचिव महेंद्र सिंह रावत और संयोजक केएन चंदोला ने विचार रखे।
कुर्मांचल नगर में भी दी गई दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि
फोटो
कुर्मांचल नगर स्थित उत्तराखंड महापरिषद भवन में भी पं. गोविंद वल्लभ पंत और जनकवि गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, महिला अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, संयोजक दीवान सिंह अधिकारी और महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने दोनों विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुष्पा वैष्णव के निर्देशन में सीता नेगी, कमला चुफाल, मीणा अधिकारी, आशा बनौला, रेवती भट्ट, पूनम कनवाल, रेनू तिवारी, सुनीता रावत, हेमा बिष्ट, हरितिमा पंत और हीरा बिष्ट ने जनकवि गिर्दा द्वारा रचित गीत उत्तराखंड मेरी मातृभूमि पर प्रस्तुति देकर उन्हें याद किया। महासचिव भरत सिंह बिष्ट, मंगल सिंह रावत, सुरेश पांडेय, कमल पंत, गिरीश बहुगुणा, पूरन जोशी, जगत राणा, भुवन पाठक, सुरेश जोशी, पूरन जीना और शशि जोशी आदि की मौजूदगी रही।