फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest on Vivo company demanding employment to youth

युवाओं को रोजगार की मांग कर वीवो कंपनी पर दिया धरना

Mon, 13 Sep 2021 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Protest on Vivo company demanding employment to youth
रोजगार देने के मुद्दे पर वीवो कंपनी के बाहर धरना पर बैठे किसान एकता संघ के कार्यकर्ता। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग करते हुए सोमवार को किसान एकता संघ के बैनर तले किसानों ने वीवो कंपनी पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र नागर के नेतृत्व में जगनपुर स्थित कंपनी पर प्रदर्शन किया। करीब 30 गांवों के किसानों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि ग्रेनो प्राधिकरण क्षेत्र स्थित कंपनियां स्थानीय युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। कंपनियों ने 200 किमी दूर का बोर्ड लगा रखा है। स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है। जबकि, प्राधिकरण ने किसानों से रोजगार के नाम पर जमीनें ली हैं। इसी मुद्दे पर वीवो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एचआर मैनेजर देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अगर युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया तो 15 दिन बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कंपनी ने किसानों की मांगों का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया है। मौके पर राजेंद्र नागर, गजब प्रधान, बालकिशन, प्रताप, बृजेश, डॉ. विकास, राज सिंह, लीला नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘कंपनियों कर रही श्रमिकों का शोषण’
नोएडा। महंगाई और बेरोजगारी और श्रमिकों के उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को सीटू के नेतृत्व में फेज-2 में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से कंपनी मालिक श्रमिकों का शोषण कर रहे हैं। केंद्र सरकार से श्रमिक कानूनों में बदलाव करने की मांग की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शर्मा ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप लगाया है। इस मौके पर फेज-2 स्थित कंपनी से निकाले गए श्रमिकों की समस्याओं को भी उपश्रमायुक्त के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियरों ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल
नोएडा। पदोन्नति की मांग करते हुए विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सेक्टर-16 स्थित कार्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल के साथ प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना था कि 4800 ग्रेड पे भी दिया जाए और तृतीय वेतनमान के रूप में 8900 ग्रेड पे दिया जाए। अध्यक्ष इंजीनियर सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि बिजली जांच और कनेक्शन काटने के अभियान में पुलिस का सहयोग दिया जाए। इंजीनियरों को स्टोर में पूरा सामान उपलब्ध कराया जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष वीके त्यागी ने कहा कि बिजली अमेंडमेंट बिल 2021 को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला सचिव मनोज कुमार ने कहा कि जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारी-कर्मचारियों को सुविधाओं के नाम पर हमेशा तिरस्कार दिया गया है। इस मौके पर एमएम सिंह, वीके त्यागी, कपिल मुनि, मनोज कुमार, वीके कश्यप, गजेंद्र सिंह, एसके भारती, एसके यादव, एसपी सिंह व अजय बालियान आदि भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed