{"_id":"5df51ef98ebc3e87f7368874","slug":"protest-in-hospital-mewat-news-noi4794613130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
नगीना। जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में जच्चा-बच्चा वार्ड में तैनात सिक्योरिटी गार्ड शाहरुख खान के साथ शनिवार को नगीना के कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में स्वास्थ्य विभाग व नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन दिया। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रेहान रजा ने बताया कि शाहरुख खान जच्चा-बच्चा वार्ड के गेट पर तैनात था।
वार्ड में पुरुषों का जाना मना है लेकिन वहां पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड शाहरुख से नगीना के कुछ युवक अंदर जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। कहने लगे कि हमें अंदर जाने से मत रोको। जब सिक्योरिटी गार्ड ने मना किया तो वहां पर दो-तीन लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन लोगों ने 6-7 अन्य लोगों को बुला लिया और शाहरुख के साथ मारपीट की। जिससे शाहरुख बुरी तरह से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया।
इसके मामले के बाद जिला अस्पताल के सभी एनएचएम कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक ये धरना जारी रहेगा। इस संबंध में कर्मचारियों ने एक शिकायत एसएमओ को देकर कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों को साथ ऐसे ही वारदात होती रहेंगी तो अस्पताल में कोई भी डॉक्टर या कर्मचारी काम नहीं करेगा। इस प्रकार की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगना चाहिए और इस प्रकार के काम करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस प्रकार की घटनाएं न घट सकें।
विज्ञापन
जिला अस्पताल मांडीखेड़ा के आरएमओ डॉ. रविकांत सिन्हा ने बताया कि लिखित शिकायत कर्मचारी शाहरुख खान की तरफ से नगीना पुलिस थाना दे दी गई है और उसी आधार पर केस दर्ज हुआ है। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण एनएचएम कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारी धरने पर हैं। पुलिस को तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी करनी होगी। इस घटना से कर्मचारियों और चिकित्सकों में रोष का माहौल है। जांच अधिकारी मोहम्मद हुसैन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द गिरफ्तारी होगी।