{"_id":"668958aa02f6429cc00dfc7a","slug":"protest-against-making-illegal-stp-complaint-to-authority-grnoida-news-c-23-1-vns1013-34766-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध एसटीपी बनाने का विरोध, प्राधिकरण से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध एसटीपी बनाने का विरोध, प्राधिकरण से शिकायत
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- -- -
अवैध एसटीपी बनाने का विरोध, प्राधिकरण से शिकायत
-ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 4 एवेन्यू सोसाइटी का मामला, स्ट्रक्चर नहीं हटाने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 4 एवेन्यू के निवासियों ने एओए पर एसटीपी बनाने के लिए लाए गए सामान को नहीं हटाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि स्वीकृत नक्शा में डी-टावर के नीचे एसटीपी नहीं है, लेकिन फिर भी एओए और बिल्डर बना रहे थे। शिकायत के बाद काम को रोक दिया गया, लेकिन अभी भी वहां से स्ट्रक्चर नहीं हटाया गया है।
निवासियों का आरोप है कि लोहे के स्ट्रक्चर के पास बारिश का पानी भर जाता है। उससे करंट उतरने का खतरा बना रहता है। साथ ही किसी निवासी को चोट भी लग सकती हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी स्ट्रक्चर हटाया नहीं जा रहा है। आरोप है कि एसटीपी को फिर से बनाया जा सकता है। प्राधिकरण से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही डीएम को भी शिकायत दी है। वहीं एओए के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि पूर्व एओए ने एसटीपी के काम को हैंडओवर किया था। उसी को पूरा कराने का प्रयास किया गया, लेकिन जब पता चला कि नक्शे में एसटीपी नहीं है तो काम को रुकवा दिया गया। साथ ही प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के बाद ही एसटीपी का काम शुरू कराया जाएगा। एसटीपी बनाने का काम बिल्डर करवा रहा हैं। यह बिल्डर और निवासियों के बीच का मामला हैं।