फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Proposal to open Navodaya school

नवोदय और केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Thu, 24 Sep 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Proposal to open Navodaya school
नगीना। जवाहर नवोदय विद्यालय सलाहकार समिति एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बाई विद्यालय में बृहस्पतिवार को 14 बिंदुओं पर चर्चा के साथ शुरू हुई। इस दौरान जिले में दूसरा जवाहर नवोदय विद्यालय और एक केंद्रीय विद्यालय खोलने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि आकांक्षी जिला होने के कारण नूंह की समस्याओं पर केंद्र और राज्य सरकारें ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घागस के एक प्रतिनिधि ने जिले में दूसरा जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग रखी, जिसे उन्होंने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजकर बजट की मांग की जाएगी। साथ ही माइग्रेशन के दौरान दूसरे राज्यों में भेजे जाने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों को उर्दू विषय पढ़ाए जाने को अनुमति दी गई है। अब यहां के बच्चे संबंधित जिले में नौवीं कक्षा के दौरान उर्दू विषय पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय बाई के प्राचार्य सुरेश चंद्र ने बताया कि उपायुक्त के सामने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, गेट पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था, अटल लैब का निर्माण, 10 सोलर लाइट, छात्रावास में गर्म पानी, छात्रों एवं अभिभावकों के लिए टीन शेड की व्यवस्था करने की मांग की गई है। परिसर में रोड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता जगभूषण को आदेश दिए गए हैं। मनरेगा के तहत खेल मैदान में मिट्टी और सफाई के दिशानिर्देश दिए गए। इस मौके पर जवाहर नवोदय स्कूल के प्राचार्य सुरेशचंद्र, उपप्राचार्य सुमेधा पांडे, प्रवक्ता संत कुमार शर्मा, प्रतिनिधि रियाजुद्दीन, विनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed