{"_id":"6b06fab0aa747636d706fa1a","slug":"products-with-fake-isi-marks-seized-from-blinkit-warehouse-noida-news-c-1-noi1095-4970956-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ब्लिंकिट के गोदाम से फर्जी आईएसआई मार्क वाले उत्पाद जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ब्लिंकिट के गोदाम से फर्जी आईएसआई मार्क वाले उत्पाद जब्त
विज्ञापन
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गोदाम में छापेमारी
बीआईएस की टीम ने ग्रेनो में कंपनी के गोदाम पर मारे छापे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की नोएडा शाखा की टीम ने बुधवार को गौतमबुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा स्थित ब्लिंकिट के गोदाम पर छापे मारे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में फर्जी आईएसआई चिह्न और पंजीकरण चिह्न लगे उत्पाद बरामद किए गए। टीम ने मौके से संबंधित सामग्री जब्त कर ली है।
बीआईएस के उप निदेशक हर्षित कुमार जैन ने बताया कि गोपनीय निरीक्षण के बाद योजनाबद्ध तरीके से ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान एक्सईसीएच ब्रांड की इलेक्ट्रिक केतली, स्टीमर, लैंप और टॉर्च भंडारित मिले। इन उत्पादों को बिक्री के लिए भी प्रदर्शित किया गया था। जांच में सामने आया कि इन पर फर्जी आईएसआई चिह्न और पंजीकरण चिह्न का इस्तेमाल किया गया था। उत्पादों पर मानक चिह्न का उपयोग करने के लिए वैध अनुमति नहीं थी। मामले में संबंधित सामग्री जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।