फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Processions taken out in the city on Valmiki Jayanti amidst security arrangements

Noida News: सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाल्मीकि जयंती पर शहर में निकलीं शोभायात्राएं

Mon, 26 Oct 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Processions taken out in the city on Valmiki Jayanti amidst security arrangements
नोएडा समाजवादी पार्टी ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई थी.
संस्कृत साहित्य का पितामह और रामायण के रचयिता की जयंती पर लोगों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं। हर वर्ष अश्विन मास की पूर्णिमा के दिन को वाल्मिकी जयंती पूरे देशभर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वाल्मीकि जयंती को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। हिंदू धर्म में महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का पितामह कहा जाता है। उन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी। अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।
यहां निकाली गई शोभायात्रा
नोएडा फेस-1 थाने में शोभायात्रा निकली गई, जो सेक्टर-20 स्थित वाल्मीकि मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। सेक्टर-24 से निकली शोभायात्रा फेस-1 वाली रैली में जाकर मिली और सेक्टर-20 मंदिर तक समाप्त हुई। सेक्टर-49 से निकली शोभायात्रा पूरे इलाके में गुजरने के बाद होशियारपुर में जाकर समाप्त हुई। एक शोभायात्रा सोरखा से शुरू होकर सोरखा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही सेक्टर-10 से दोपहर दो बजे से रैली निकाली गई। सेक्टर-63 में छिजारसी से शाम चार बजे से निकली शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर सेक्टर-63 तक पहुंची। सेक्टर-15 से होकर निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, बड़े और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। इनमें किसान नेताओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। रैलियों के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने श्रद्धा से मनाई महर्षि वाल्मीकि (बॉक्स)
नोएडा। समाजवादी पार्टी ने सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के कैंप कार्यालय में महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई। डॉ. गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से आदर्श जीवन का संदेश दिया, जबकि संत नामदेव ने प्रेम, समानता और मानवता की राह दिखाई। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने सामाजिक सद्भाव और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान विकास यादव, गौरव कुमार यादव, बाबूलाल बंसल, पिंटू यादव, राम सहेली, राकेश यादव, भानु शर्मा, अनेक सिंह प्रधान, रूप सिंह यादव, कृपा शंकर यादव, विश्वास और राम अवतार आदि मौजूद रहे।

नोएडा समाजवादी पार्टी ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई थी.

नोएडा समाजवादी पार्टी ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई थी.

नोएडा समाजवादी पार्टी ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई थी.

नोएडा समाजवादी पार्टी ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed