फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Priyanka Arora honored for winning gold medal in table tennis

Noida News: टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रियंका अरोड़ा सम्मानित

Wed, 03 Jun 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Arora honored for winning gold medal in table tennis
फोटो
विज्ञापन

-ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में किया था शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में 9 से 13 मई तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रियंका अरोड़ा को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया। उन्हें पदक और सम्मान राशि प्रदान की गई।

गौतमबुद्ध नगर में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात प्रियंका अरोड़ा ने महिला वर्ग की टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उन्हें 25 हजार की धनराशि प्रदान की। प्रतियोगिता में देशभर की राज्य पुलिस और पैरामिलिट्री बलों की 42 टीमों के करीब 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रियंका अरोड़ा इससे पहले ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। वे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित हुईं है और उन्हें पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) से भी नवाजा गया है। अब वह अक्टूबर 2026 में अहमदाबाद में प्रस्तावित अगली ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed