{"_id":"68d5730b694634c94c03235b","slug":"private-buses-will-run-from-dadri-to-noida-transporters-engaged-for-permits-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76355-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादरी से नोएडा चलेंगी प्राइवेट बसें, परमिट के लिए लगे ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादरी से नोएडा चलेंगी प्राइवेट बसें, परमिट के लिए लगे ट्रांसपोर्टर
सार
ग्रेटर नोएडा में भंगेल फ्लाइओवर का निर्माण पूरा होने के बाद दादरी-नोएडा रूट पर निजी बसों का संचालन फिर शुरू होने की संभावना है। बसों के बंद होने से यात्रियों को अब तक तीन ऑटो बदलने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विस्तार
बसों के नहीं चलने से रूट पर तीन ऑटो बदलकर जाना पड़ता है नोएडा
भंगेल फ्लाइओवर का निर्माण शुरू होने से बंद हो गया था बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी-नोएडा रूट पर बस चलाने के लिए कई ट्रांसपोर्टर तैयारी में है। परमिट मिलने के बाद बसों को संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बसों के नहीं चलने से इस रूट पर तीन ऑटो बदलकर नोएडा जाना पड़ता है। जिसमें 120 रुपये किराया देना पड़ता है।
दादरी से भंगेल होते हुए सेक्टर-37 से सेक्टर-6 जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा के तहत रोडवेज और निजी बसों का संचालन होता था। इस रूट पर करीब 150 निजी और 20 रोडवेज की बसें संचालित होती थीं। भंगेल फ्लाइओवर का निर्माण शुरू होने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इसके कारण बसों का संचालन बंद हो गया। इस रूट पर दादरी तिराहे से बसों का संचालन शुरू होता था। दादरी के रेलवे स्टेशन से सवारियां लेकर बसें चलती थीं। जो सूरजपुर, कुलेसरा, फेस-2, भंगेल, सिलारपुर, सेक्टर-37 समेत अन्य स्थानों से सवारियां उठाती थीं। भंगेल फ्लाई ओवर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से निजी बस सेवा चालू हो जाएगी। इसके लिए कई ट्रांसपोर्टर अभी से प्रयासरत हैं। बस संचालन के लिए परमिट देने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
दादरी से नोएडा का रूट काफी आय वाला है। इसको शुरू करने को लेकर अधिकारियों से विचार किया जा रहा है। रोडवेज बसों के मिलने पर शुरू हो जाएगा। कई ट्रांसपोर्टर इस रूट पर निजी बसें चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो