फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prime Minister Narendra Modi may come to inaugurate UP International Trade Show

Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Tue, 26 Aug 2025 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi may come to inaugurate UP International Trade Show
फोटो:
विज्ञापन

-------------------
-25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा, कई देशों के राजनयिक भी हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन और प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने मंगलवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के सभागार में हुई बैठक में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग को समय से अपनी तैयारी पूर करनी होगी।
शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। डीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि शो पूरे प्रदेश की प्रतिष्ठा का विषय हैं। मुख्यमंत्री इसकी प्रगति पर लगातार नजर रख रहे हैं। आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था अच्छी रहनी चाहिए। यातायात के कारण किसी भी विदेशी मेहमान, दर्शक और व्यापारियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्ययोजना तैयार करनी होगी। पार्किंग स्थल चिह्नित कर लिए जाएं। वहां पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएं ताकि पार्किंग तक पहुंचने और निकलने में किसी तरह की समस्या न आए। डीएम ने अफसरों से कहा कि आयोजन के दौरान जलभराव नहीं होना चाहिए। ड्रेनेज सिस्टम व पंपों की जांच व सफाई कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों में मिलेगी शटल
डीएम ने कहा कि परिवहन विभाग से कहा है कि शहर के मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से शटल बस सेवा की व्यवस्था करनी होगी। टैक्सी व ई-रिक्शा की भी सुविधा मिलेगी। मोबाइल नेटवर्क की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस संबंध में सभी मोबाइल कंपनियों को निर्देश दिए गए है। स्वास्थ्य टीम 24 घंटे आयोजन स्थल पर रहेगी। पर्याप्त संख्या में मेडिकल कैंप, डॉक्टर, एंबुलेंस व आपातकालीन सेवा मौजूद रहेंगी। 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जाएगी।
-----------------
मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे होटल संचालक

जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन के दौरान होटल व गेस्ट हाउस की दरों पर नजर रखी जाएगी। निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने नहीं दिया जाएगा। एक टीम इस पर काम करेगी। अगर किसी भी जगह अधिक किराया वसूला गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-----------------
संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विदेशी मेहमान भी पहुचेंगे। उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि वे यूपी की सांस्कृतिक धरोहर से परिचित हो सकें। मेले में प्रदेश के प्रमुख पारंपरिक व्यंजन और खानपान स्टॉल भी होंगे। देश विदेश के लोग यहां के खाने का स्वाद चख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed