फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Previous government responsible for flooding in six government schools: Sood

छह सरकारी स्कूलों में जलभराव के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार : सूद

Thu, 14 Aug 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Previous government responsible for flooding in six government schools: Sood
शिक्षा मंत्री का आरोप - आप सरकार ने भूमाफिया के दबाव में तालाब को पक्का करवा दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने छह सरकारी स्कूलों में वर्ष 2020 से लगातार हो रहे जलभराव के लिए तत्कालीन केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि निठारी इलाके के इन स्कूलों में 14,214 छात्र घुटनों तक पानी में पढ़ने को मजबूर हैं। बरसात के दौरान पानी भरने से छुट्टी करनी पड़ती है और करंट लगने का खतरा बना रहता है।

इन स्कूलों के पास स्थित एक तालाब बरसात का पानी सोख लेता था लेकिन पिछली सरकार ने भूमाफिया के दबाव में उसे पक्का करवा दिया जिससे जलभराव स्थायी संकट बन गया। जांच की जा रही है कि यह काम विधायक निधि से हुआ या नहीं और जल्द बड़ा खुलासा होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2020 से शिक्षा विभाग लगातार पत्र लिखता रहा लेकिन शिक्षा क्रांति के जनक शराब बेचने और माफिया को बचाने में व्यस्त थे। आप ने 10 साल के शासन में सुधार न करने और क्षेत्र के विधायक के पांच साल के कार्यकाल में भी समस्या जस की तस बने रहने पर हमला बोला। सूद ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई हादसा न हो। साथ ही, दिल्ली के सभी स्कूलों की एसेट मैपिंग और सुविधाओं का सर्वे कराया जाएगा। आप सरकार के झूठे विकास के दावे रोजाना बेनकाब हो रहे हैं और अब स्वतंत्रता दिवस पर भी ये नेता जलभराव के लिए वर्तमान सरकार पर दोष मढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed