फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pressure to become a sex worker by pretending to be a telecaller job

टेली कॉलर की नौकरी का झांसा देकर सेक्स वर्कर बनने का दबाव

Wed, 21 Jul 2021 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pressure to become a sex worker by pretending to be a telecaller job
नोएडा। मैट्रिमोनियल साइट पर टेली कॉलर की नौकरी का झांसा देकर महिला पर सेक्स वर्कर बनने का दबाव डाला गया। आरोपी के चंगुल से निकलने के लिए महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला मैट्रिमोनियल साइट पर टेली कॉलर की नौकरी का विज्ञापन देख दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उसकी बात मनीष शाश्वत से हुई। मनीष ने उसे टेली कॉलिंग के लिए 15 से 20 हजार रुपये प्रति माह देने की बात कही।
विज्ञापन

कुछ दिन काम करने के बाद महिला पर लड़कों से उत्तेजक व गलत तरीके की बातचीत करने और सेक्स वर्कर बनने का दबाव डाला गया। जब महिला ने पता किया तो जानकारी मिली की मनीष की कोई कंपनी नहीं है और न ही वह मैट्रिमोनियल साइट चलाता है। वह लड़कियों को झांसा देकर नौकरी पर रखता है और लड़कों से अश्लील चैट व बातचीत करने का दबाव बनाता है। आरोपी ने कई युवतियों को झांसे में ले रखा है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

छह लाख रुपये देने का दिया झांसा
पुलिस जांच में पता चला कि पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता पहले किसी कंपनी में नौकरी करती थी। नौकरी छूटने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इस कारण उसने टेली कॉलर की नौकरी के लिए हामी भरी थी। आरोप है कि मनीष ने उससे ग्राहकों के साथ सेक्स करने के लिए छह लाख रुपये देने का झांसा दिया था। वहीं, लोन दिलाने के नाम पर आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड भी रख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख रुपये व कार लेकर छात्र लापता
सूरजपुर कस्बा स्थित मुंशी कॉलोनी निवासी 12वीं का छात्र घर से दो लाख रुपये और कार लेकर लापता हो गया है। छात्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर कहा कि मूड बहुत खराब है। दोस्तों के पूछने पर उसने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। अब, छात्र से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने दी गई शिकायत में बताया कि छात्र रविवार से लापता है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। उसकी तलाश की जा रही है। छात्र घर से दो लाख रुपये और कार लेकर निकला था। पुलिस ने मंगलवार को छात्र के घर के आसपास और रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। अनहोनी की आशंका से परिजन काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed