फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations to take action against the secretary for embezzling Rs 4 lakh grant

Noida News: चार लाख की ग्रांट गबन में सचिव पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 05 Apr 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations to take action against the secretary for embezzling Rs 4 lakh grant
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति बैठक में ​शिकायत रखते हुए तलरेहड़ी रांगडान निवासी गुरदीप
अंबाला सिटी। पंचायत भवन के सभागार में हुई जिला लोक संपर्क और कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में ज्यादातर वह शिकायत रखीं, जिनका समाधान हो चुका है। इन शिकायत के समाधान के संतुष्टि पत्र लेकर अधिकारी बैठक में पहुंचे। यह बैठक महज करीब 30 मिनट में ही निपट गई।
विज्ञापन

बैठक लेने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण भवन और सड़कें विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा पहुंचे। उन्होंने चार लाख रुपये की ग्रांट गबन मामले में सरपंच पर कार्रवाई के बाद सचिव पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में 12 में से आठ शिकायतों का निपटान हो गया और चार शिकायतों का निपटान करने के लिए निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह निवासी तलरहेड़ी रांगड़ान गांव तहसील बराड़ा ने शिकायत में आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच की ओर से वाल्मीकि चौपाल के निर्माण के लिए चार लाख रुपये की ग्रांट राशि हड़प ली गई है। इस शिकायत पर मंत्री गंगवा ने एसडीएम को निर्देश दिए कि जिसने भी इस मामले में पैसे निकालने में गबन किया है, उसके खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। यदि ग्राम सचिव की भी इसमें संलिप्तता है तो नियमानुसार उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। वहीं, एसडीएम मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्लाॅट दो को बेचने की शिकायत
रतनहेड़ी की शिकायतकर्ता निर्मला देवी ने शिकायत दी कि उसने एक प्लाॅट चार लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था, जिस व्यक्ति से प्लाॅट खरीदा उसने प्लाॅट किसी और को बेच दिया। उसे न तो प्लाॅट दिया और न ही रुपये। शिकायत पर मंत्री रणबीर गंगवा ने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि मामले में कोर्ट में आरोपी के खिलाफ मजबूती से पैरवी करें और कोर्ट की आगामी तिथि उपरांत मामले से संबंधित मुख्य आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।
डेयरी कांप्लेक्स में गंदे पानी की शिकायत
शिकायतकर्ता नितिन सभरवाल और अन्य डेयरी यूनियन ने डेयरी कांप्लेक्स खतौली के अंदर गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान न होने की शिकायत रखी। इस पर नगर निगम के एमई राजकुमार ने मंत्री को बताया कि पानी निकासी के स्थाई समाधान के लिए आईपीएस प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है, जिसके टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। यहां पर पानी निकासी की समस्या के अस्थाई समाधान के तहत मोटर भी लगाई गई है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने भाजपा पदाधिकारी रितेश गोयल व नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करने बारे निर्देश दिए। लोगों का कहना था कि निगम की ओर से यहां सफाई कार्य नहीं किया।


फैक्टरी से घर की दीवार और पेंट खराब
शिकायतकर्ता हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी मधु खोसला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फैक्टरी लगाई है, जिसके चलते उसकी घर की दीवार व पेंट खराब हो गया है। मामले में नगर निगम संयुक्त आयुक्त अदिति ने मंत्री को बताया कि नगर निगम के जेई व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के जेई ने संयुक्त रूप से मौके पर जाकर मुआयना किया था। जो वहां पर कटर लगा था, उसे वहां से हटा दिया था। इसके साथ-साथ मंत्री ने प्रार्थी के आग्रह पर अभी भी उसके घर के पास फैक्टरी होने के मामले में दो गैर सरकारी सदस्यों की डयूटी लगाते हुए नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए और उसकी रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति बैठक में शिकायत रखते हुए तलरेहड़ी रांगडान निवासी गुरदीप

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति बैठक में शिकायत रखते हुए तलरेहड़ी रांगडान निवासी गुरदीप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed