Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations for the second season of the league are in full swing, players sweat it out on the second day

Noida News: लीग के दूसरे सीजन की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों ने दूसरे दिन बहाया पसीना

Wed, 25 Feb 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the second season of the league are in full swing, players sweat it out on the second day
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 मार्च से होगा आगाज, सुपर कैंप में हो रहा प्रतिभाओं का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली बिग क्रिकेट लीग में अपना स्थान पक्का करने के लिए खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी मैदान पर जमकर पसीना बहाया। पहली प्रो-एम क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सुपर शिविर का आयोजन नॉलेज पार्क स्थित सीके प्ले स्टेशन में किया जा रहा है।

कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, फिटनेस और अनुशासन का मूल्यांकन हो रहा है। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के एक्शन, तकनीक और मैच परिस्थिति में प्रदर्शन को बारीकी से परखा जा रहा है। चयनित खिलाड़ी अगले चरण में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

लीग के फाउंडर चेयरमैन और मुख्य चयनकर्ता आरपी सिंह ने बताया कि सुपर शिविर के माध्यम से बेहतर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। सुपर शिविर अभी दो दिनों तक और चलेगा। लीग का दूसरा सीजन 11 मार्च से शुरू होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed