फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparation to run rapid rail from Delhi to airport via Noida

Noida News: दिल्ली से नोएडा के रास्ते एयरपोर्ट तक रैपिड रेल दौड़ाने की तैयारी

Tue, 12 Dec 2023 10:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Preparation to run rapid rail from Delhi to airport via Noida
दिल्ली से नोएडा के रास्ते एयरपोर्ट तक रैपिड रेल दौड़ाने की तैयारी
विज्ञापन

- आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने की कवायद, फिजिबिलिटी रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण
- 14 दिसंबर को सीएम योगी की अध्यक्षता में लखनऊ में बैठक, नोएडा, ग्रेनो एक्सप्रेसवे के समानांतर एलिवेटेड रूट बनेगा
- गाजियाबाद से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नोएडा एयरपोर्ट रूट पर पहले लग चुकी है मुहर
- दिल्ली से आने वालों को होगी सुविधा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट घूमकर नहीं जाना पड़ेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) दिल्ली और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच भी रैपिड रेल दौड़ाने की तैयारी है। बीते सप्ताह ग्रेटर नोएडा दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया था। अब 14 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में इस रूट को शासन से अनुमति मिलने के आसार हैं। इसके लिए सराय काले खां के पास से परी चौक तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर एलिवेटेड रूट बनाया जाएगा। अहम है कि रैपिड रेल के गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए नोएडा एयरपोर्ट रूट पहले ही मुहर लग चुकी है।
नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली सहित आसपास के सभी शहरों से जोड़ने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का प्लान बनाया जा रहा है। शासन के दिशानिर्देश पर यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) से दो महत्वपूर्ण रूटों गाजियाबाद के दुहाई से नोएडा एयरपोर्ट वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट होेते हुए जेवर एयरपोर्ट तथा दिल्ली के सरास काले खां वाया नोएडा होते हुए एयरपोर्ट तक की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें से गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और परी चौक होते हुए एयरपोर्ट तक का रूट फाइनल हो गया है। सवारी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों की सुविधा के लिहाज से यह रूट बेहतर माना गया है। परंतु दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसको देखते हुए प्राधिकरण आईजीआई और नोएडा एयरपोर्ट को भी रैपिड रेल से जोड़ना चाह रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में यीडा के सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह ने दिल्ली से नोएडा, परी चौक होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही रूट की अहमियत के बारे में बताया। सीईओ ने सीएम योगी को अवगत कराया गया कि दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट के बीच रैपिड रेल का संचालन होने से नोएडा और दिल्ली के यात्रियों को सहूलियत होगी। अधिकारियों के मुताबिक आईजीआई और नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल से जोड़ने के सुझाव पर सीएम योगी ने हामी भरी है। अब 14 दिसंबर को लखनऊ में सीएम की अध्यक्षता में उच्चाधिकारियों की बैठक होने जा रही है। जिसमें इस मुद्दे पर सहमति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यमुना प्राधिकरण पूरा खर्च उठाने को तैयार

आईजीआई और नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल से जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले एलिवेटेड रूट का खर्च यमुना प्राधिकरण अकेले उठाने को तैयार है। गाजियाबाद से जेवर का रूट फाइनल हो जाने के बाद अब परी चौक तक ही ट्रैक का निर्माण करना होगा।



प्रस्तावित स्टेशन
सराय काले खां
बॉटेनिकल गार्डन
नोएडा सेक्टर-142
नॉलेज पार्क- 2
परी चौक
इकोटेक-6,
दनकौर
यीडा नॉर्थ सेक्टर-18
यीडा सेंट्रल सेक्टर- (21 व 35)
नोएडा एयरपोर्ट
नोट- परी चौक पर गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट के बीच चलने वाली रैपिड रेल का भी स्टेशन है। यहां से एयरपोर्ट तक आगे को रूट एक ही होगा।
कोट
नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल के माध्यम से आईजीआई से जोड़ने प्रयास है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है। उम्मीद है कि इस रूट पर भी शासन से अनुमति मिल जाएगी। गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट टू नोएडा एयरपोर्ट को पहले ही सहमति मिल चुकी है। - डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed