फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparation to Dismissed 8 police personnel

दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की तैयारी

Sun, 21 Feb 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Preparation to Dismissed 8 police personnel
नोएडा। सेक्टर-65 स्थित फर्जी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के अपहरण और अवैध वसूली के आरोपी दरोगा सहित 6 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में साक्ष्य जुटाकर साइबर सेल के मुख्यालय से शासन को भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि फरार आरोपी पुलिसकर्मी अदालत में समर्पण का प्रयास कर रहे हैं, वहीं पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अपहरण और अवैध वसूली के मामले में साइबर सेल के एसआई चेतन प्रकाश, सिपाही सुमित मडार, सुमित पावला, सुमित शर्मा, अतुल नागर और नितिन चौधरी का नाम सामने आया है। इनमें से नितिन व एक अन्य आरोपी सोनू को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दरोगा सहित अन्य सिपाही फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने ऑडियो-वीडियो संबंधी साक्ष्य जुटाए हैं। नोएडा पुलिस ने सभी साक्ष्य यूपी साइबर सेल के मुख्यालय को मुहैया करा दिए हैं। इसके अलावा नोएडा साइबर थाना की प्रभारी रीता यादव ने भी एक रिपोर्ट एसपी के समक्ष भेजी है। अब इन सभी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
फर्जी कंपनी की शिकायत आने पर आरोपी पुलिसकर्मी 10 फरवरी को जांच करने सेक्टर-65 स्थित कंपनी में गए थे। वहां से तीन युवकों का अपहरण कर कई घंटे तक कार में घुमाते रहे। उन्हें छोड़ने की एवज में सात लाख रुपये की मांग कंपनी संचालक माजू चौहान से की गई थी। पांच लाख में सौदा तय हुआ था। दो लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया था। इसके बाद से ही आरोपी पुलिसकर्मी 3 लाख रुपये के लिए दबाव बना रहे थे। इस पर माजू चौहान ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने एक सिपाही व एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में अपहरण व अवैध वसूली की गतिविधि में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। उनके निलंबन की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है, अब बर्खास्तगी का आदेश किसी भी दिन आ सकता है।
- त्रिवेणी सिंह, एसपी, प्रभारी साइबर सेल यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed