फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Premchand became the state president of Majhwar Manjhi Committee

Noida News: मझवार मांझी समिति के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रेमचंद

Tue, 16 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 16 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Premchand became the state president of Majhwar Manjhi Committee
गोरखपुर। मझवार (मांझी) समिति के प्रदेश के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संतकबीर नगर स्थित मुखलिसपुर के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश को 76 मतों से हराकर प्रेमचंद अध्यक्ष चुने गए। साथ ही कैलाश मांझी उपाध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाश मांझी को 800 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 308 मतों के अंतर से हराया। मंत्री पद के लिए अवधेश मांझी ने 714 मत पाकर ज्योतिरंजन को 105 मतों के अंतर से हराया। उपमंत्री पद पर आशीष कुमार मांझी और कोषाध्यक्ष पद पर रतन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। साथ ही संगठन मंत्री पद पर शिवपूजन मांझी को 505 मत और दिनेश कुमार 499 मत पाकर चुनाव जीते। प्रचार मंत्री में अमित कुमार और ऑडिटर पद पर एडवोकेट तुषार मझवार चुनाव जीते। चुनाव की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए निगरानी समिति के दिनेश कुमार, हरीश चंद्र, पूरन चन्द व चुनाव अधिकारी अनुराग कुमार, जितेंद्र मझवार, रामजन्म व संत कबीर नगर मुखलिसपुर के वॉलंटियर ने अपनी भूमिका निभाई। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed