फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pravesh files defamation claim of Rs 100 crore against Kejriwal and Mann

Noida News: प्रवेश ने केजरीवाल, मान पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि का दावा

Wed, 22 Jan 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Pravesh files defamation claim of Rs 100 crore against Kejriwal and Mann
कहा- दोनों नेताओं ने सिख समुदाय के साथ भेदभाव करने के बेबुनियाद आरोप लगाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा किया है। इसके लिए वर्मा ने दोनों नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। प्रवेश वर्मा का कहना कि दोनों नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद बयान दिए हैं। इससे चुनाव के दौरान उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।


प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और मान के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिसमें दोनों ने कहा था कि वर्मा ने पंजाबियों को देश के लिए खतरा बताया है। वर्मा के मुताबिक, उन्होंने वे परिवार ने सिख समुदाय के लिए जो किया है, वह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल का दावा पूरी तरह झूठा और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को जो सबूत सौंपे हैं, उससे पता चलता है कि पंजाब से सैकड़ों गाड़ियां दिल्ली में प्रचार के लिए लाई गई हैं। उनका आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इन वाहनों से चीन में बने सीसीटीवी कैमरे, शराब और पैसे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ओर से हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए भगवान राम और हनुमान पर की गई टिप्पणी न केवल असंवेदनशील है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भी है। अगर वे मानहानि का मुकदमा जीतते हैं, तो पूरी राशि का उपयोग नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में किया जाएगा। दूसरी तरफ वर्मा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आप की इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करे और चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed