{"_id":"691f1a48abff5a3c030c86c5","slug":"praveen-bhardwaj-became-the-president-krishnendu-aditya-became-the-general-secretary-grnoida-news-c-1-noi1095-3649882-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रवीन भारद्वाज बने अध्यक्ष, कृष्णेन्दु आदित्य महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रवीन भारद्वाज बने अध्यक्ष, कृष्णेन्दु आदित्य महासचिव
विज्ञापन
-केपटाउन में एओए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया हुई पूरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) का चुनाव संंपन्न होने के बाद पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोसाइटी में प्रवीन भारद्वाज को एओए अध्यक्ष और कृष्णेन्दु आदित्य को महसचिव चुना गया है। वहीं राजर्षि मजूमदार को उपाध्यक्ष और पीके पुरी को कोषाध्यक्ष पद सौंपा गया है। सोसाइटी निवासियों के मुताबिक एओए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए और निवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद प्रवीन ने कहा कि उनका लक्ष्य बेहतर सुविधाओं, सुरक्षा को प्राथमिकता देना होगा। निवासियों ने भी नई टीम से उम्मीद जताई है कि वह सामाजिक और प्रशासनिक मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए केपटाउन को एक आदर्श आवासीय क्षेत्र बनाने में सहयोग करेंगे। ब्यूरो