फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prabhat Pheri was welcomed with fireworks

Noida News: आतिशबाजी कर किया प्रभातफेरी का स्वागत

Fri, 24 Oct 2025 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri was welcomed with fireworks
शाहाबाद। प्रभातफेरी में सजा दीवान और उपस्थित संगत। ​विज्ञप्ति
शाहाबाद। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में वीरवार की प्रभातफेरी हुड्डा पार्ट-दो पहुंची। प्रभातफेरी का स्वागत आयोजक परिवार रणधीर सिंह, कुलवंत सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, अमरीक सिंह, चरणजीत सिंह, गुरतेज सिंह, मलकीत सिंह और सतबीर सिंह सहित मोहल्ला निवासियों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ किया। इस दौरान जो बोले सो निहाल... सत श्री अकाल के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

सजे हुए दीवान में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई इंद्रजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों और पुरुष कीर्तनी जत्थों ने मधुर कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन शृंखला में काका असराज सिंह और बच्ची मनसिरत कौर ने भी अपनी सुंदर हाजिरी लगाकर उपस्थित संगत को भावविभोर कर दिया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार के प्रधान सुखचैन सिंह ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा। ज्ञानी वीरेंद्र सिंह ने बाणी गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सरबत के भले की अरदास की। प्रबंधक समिति के सेवादार कुलवंत सिंह रफीक ने बताया कि शुक्रवार की प्रभातफेरी मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन त्रलोचन सिंह हांडा के निवास पर मोहल्ला माजरी में पहुंचेगी, शनिवार की प्रभातफेरी मलकीत सिंह और महिंद्र सिंह के निवास पर नजदीक अनाज मंडी लाडवा रोड पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed