फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power supply to 200 homes disrupted for 18 hours due to a transformer fault.

Noida News: ट्रांसफार्मर में फाल्ट से 18 घंटे ठप रही 200 घरों की बिजली सप्लाई

Tue, 15 Sep 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 200 homes disrupted for 18 hours due to a transformer fault.
- रबूपुरा में सोमवार देर रात हुआ था फाल्ट, मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हो सकी आपूर्ति
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। भीषण गर्मी और उमस में यमुना सिटी के लोगों को बिजली कटौती और फाल्ट से राहत नहीं मिल रही है। रबूपुरा में सोमवार रात ट्रांसफार्मर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से 200 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति 18 घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद सप्लाई शुरू हुई। इसके बाद भी ट्रिपिंग और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से लोगों को परेशानी हुई।
कस्बे में सोमवार रात करीब आठ बजे मंडी गेट पर लगे ट्रांसफार्मर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली बंद हो गई। कर्मचारी रात में ही फाल्ट ठीक करने में जुट गए, लेकिन पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गर्मी में लोगों को परेशानी हुई। सुबह से दोबारा मरम्मत शुरू की गई, लेकिन दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं आई। सप्लाई शुरू होने के बाद भी बीच-बीच में बिजली कटती रही। लोगों का आरोप है कि आए दिन फाल्ट के कारण घंटों कटौती होती है और अधिकारियों की ओर से सही जानकारी नहीं दी जाती। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से मंगलवार सुबह कई घरों में पानी की समस्या भी हुई। लोगों ने हैंडपंप और जनरेटर का सहारा लिया।
विज्ञापन

एसडीओ दनकौर चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मंडी गेट स्थित ट्रांसफार्मर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ था। कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed