फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Potholes on Secunderabad main road become a problem

Noida News: सिकंदराबाद मुख्य मार्ग पर गड्ढे बने मुसीबत

Tue, 05 Aug 2025 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Secunderabad main road become a problem
-बारिश से बड़े हो गए गड्ढों में फंस रहे वाहन, हादसों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अति व्यस्त मार्ग कासना-सिकंदराबाद मुख्य मार्ग पर गड्ढे होने से यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन की बारिश में ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि कई बार इन गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में पैदल यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

कासना से सिकंदराबाद जाने वाली सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन चालक निकलते हैं। नहर चौराहे से सिकंदराबाद, खुर्जा, बुलंदशहर, अलीगढ़, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दिल्ली समेत ग्रेटर नोएडा जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है। इस मानसून में हुई बारिश में सिकंदराबाद-कासना रोड पर ग्राम घंघौला, लड़पुरा, गिरधरपुर, पतलाखेड़ा, पंचायतन, नहर चौराहा तक सड़क कई जगह से टूट रही है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण गड्ढों पर जगह-जगह पानी भी भरा हुआ है। आम जनता वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पचायतन गांव के मुख्य मार्ग पर मंदिर के पास जल भराव है। हरेन्द्र सिह, कुलदीप शर्मा एवं सूबे सिंह भाटी ने बताया कि कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर पानी निकासी की लगातार मांग की गई है, परंतु अब तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed