{"_id":"65030525740243adfc06c1b4","slug":"potential-candidates-arrived-with-crowd-of-supporters-to-file-nomination-noida-news-c-340-1-del1011-24590-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: समर्थकों के हुजूम के साथ नामांकन करने पहुंचे संभावित उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: समर्थकों के हुजूम के साथ नामांकन करने पहुंचे संभावित उम्मीदवार
विज्ञापन
-ढोल व नारों के साथ कैंपस में किया प्रवेश, कड़े रहे सुरक्षा के इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन कैंपस में अलग ही नजारा देखने को मिला। संभावित उम्मीदवार नामांकन करने के लिए समर्थकों के हुजूम और ढोल वालों को साथ लेकर पहुंचे। नामांकन से पहले टिकट के दावेदारों ने अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कैंपस में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हुए थे।
डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित कांफ्रेंस सेंटर में डीयू चुनाव अधिकारी के कार्यालय में छात्र संगठनों के संभावित प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा। इस दौरान छात्रावास मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। नामांकन से पहले भी छात्र नेताओं ने चुनाव नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। सबसे पहले इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेताओं ने अपना नामांकन कराया। पर्चा भरने से पहले नेताओं के समर्थकों ने खूब ढोल बजाए व उनके समर्थन में नारे लगाए। नामांकन करने के बाद संभावित प्रत्याशियों की ओर से अपना दम-खम दिखाने के लिए रैली भी निकाली गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी जगह-जगह बैरिकेड लगाए हुए थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। इस दौरान पूरे नामांकन स्थल से कुछ दूरी तक वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहा। एनएसयूआई के उम्मीदवारों के नामांकन से पहले उनके समर्थक जीत के नारे लगाने लगे। इस दौरान कुछ जगहों पर छात्रों को अपने पक्ष में करने के लिए पानी की बोतलें व डायरी भी बांटी गई। छात्र संगठन एबीवीपी के उम्मीदवार एक-एक करके नामांकन करने के लिए गए। इस दौरान नामांकन कार्यालय के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। नामांकन के लिए जाने से पहले संभावित प्रत्याशियों ने वंदे मातरम के नारे लगाए।