फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Posing as Spiderman, he did bike stunt with a girl, got challan

Noida News: स्पाइडरमैन बनकर युवती के साथ किया बाइक से स्टंट, चालान

Fri, 26 Apr 2024 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Posing as Spiderman, he did bike stunt with a girl, got challan
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की बाइक से कर रहे थे स्टंट, हेलमेट भी नहीं पहने थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नजफगढ़ में युवती को पीछे बैठाकर स्पाइडरमैन के कपड़े पहनकर बाइक से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद चालान काटकर दोनों को छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले वीडियो वायरल हुआ था। इसमें स्पाइडरमैन बना युवक बाइक से सड़क पर स्टंट करते दिखा था। युवक-युवती ने हेलमेट भी नहीं लगा रखे थे। बाइक बिना नंबर प्लेट की थी और साइड मिरर भी नहीं लगे थे। जांच में दोनों की पहचान नजफगढ़ के मकसूदाबाद कॉलोनी निवासी आदित्य (20) और अंजलि (19) के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को नजफगढ़ थाना पुलिस ने यातायात नियम की अनदेखी करने का मामला दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि लापरवाही से बाइक चलाकर स्टंट करने वाले आदित्य के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने चालान काटा और नसीहत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed