फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pornographic profile made of teenager, arrested

Noida News: किशोरी की बनाई अश्लील प्रोफाइल, गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2023 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Pornographic profile made of teenager, arrested
अलीगढ़ के युवक ने नजरअंदाज करने पर दी वारदात अंजामकॉलगर्ल बताकर लड़की का निजी नंबर भी इंस्टाग्राम पर डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा निवासी किशोरी ने इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती कर ली, लेकिन बाद में उसकी हरकतों को देखकर नजरअंदाज करने लगी। बस इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने पीड़िता की इंस्टाग्राम पर अश्लील प्रोफाइल बना डाली। किशोरी को कॉलगर्ल बताकर उसका निजी मोबाइल नंबर भी प्रोफाइल के साथ डाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से दबोचा है। आरोपी की पहचान गांव, गोपालपुर, गोधा, अलीगढ़ निवासी अरुण कुमार (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छोटा-मोटा काम करता है। लड़की ने जब उसे नजरअंदाज किया तो उसने सबक सिखाने के लिए ऐसा किया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि किशोरी का आरोप है कि कुछ दिन से मोबाइल पर अश्लील मैसेज व कॉल आ रही थीं। इस बीच किसी ने उसे बताया कि इंस्टाग्राम पर उसका प्रोफाइल बना है, जहां उसे कॉलगर्ल बताकर मोबाइल नंबर भी डाला गया है। पीड़िता ने इसकी पड़ताल की तो उसके होश उड़ गए। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना प्रभारी विकास कुमार व अन्यों की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के अलावा फर्जी इंस्टाग्राम के जरिये आरोपी के आईपी एड्रेस का पता किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अलीगढ़ से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की एक टीम ने रविवार को आरोपी को अलीगढ़ से दबोच लिया। बाद में उसे दिल्ली लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article