{"_id":"61a26bfd98646918c077a1e5","slug":"pollution-increased-eight-times-than-normal-difficult-to-breathe-noida-news-noi6182130190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य से आठ गुना बढ़ा प्रदूषण, सांस लेना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य से आठ गुना बढ़ा प्रदूषण, सांस लेना मुश्किल
विज्ञापन
शनिवार को फरीदाबाद में छाया स्मॉग। संवाद
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। जिले की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। दम घोंटू हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। शनिवार को फरीदाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 416 दर्ज किया गया। जो सामान्य से करीब आठ गुना ज्यादा है।
प्रदूषण से निपटने की अधिकारियों की बड़ी-बड़ी योजनाएं बेअसर साबित हो रही हैं। फाइलों में बनी योजनाएं सड़कों पर धूल फांकती नजर आई। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिले में प्रदूषण रोकथाम के लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों द्वारा कई इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम की ओर से सड़कों पर झाड़ूू लगाना बंद कर दिया गया है। 10 से 15 साल पुराने के चालान काटने की प्रक्रिया जारी है। सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने के लिए 10 प्राइवेट टैंकरों को लगाया गया है। ईंट भट्ठों को बंद करा दिया गया है। निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध है। इन सबके बावजूद शहर लगातार गैस चैंबर बना हुआ है। वहीं लोगों के अनुसार प्रशासन की योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित हैं। निर्माण कार्य रोक के बावजूद जारी है। सड़कों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से नहीं हो रहा। इस कारण प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।
लगातार तीसरे दिन टॉप तीन में शहर
फरीदाबाद पिछले तीन दिनों से लगातार देश के टॉप तीन प्रदूषित शहरों की सूची में बना हुआ है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, तो शुक्रवार को दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देश के 145 शहरों की सूची जारी की। जिसमें फरीदाबाद देश में तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार शनिवार को जिले में हवा की गति 2 किमी प्रति घंटे रही। इस कारण प्रदूषित कण एक जगह इकट्ठा हो गए हैं। इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को फरीदाबाद का सेक्टर 11 क्षेत्र सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 440 दर्ज किया गया, जबकि एनआईटी क्षेत्र में 429, सेक्टर 16 क्षेत्र में 384 व सेक्टर 30 क्षेत्र में 412 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र में शनिवार को प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। शनिवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 262 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 41 अंक कम है।
वर्जन
जिले में प्रदूषण बढ़ने की वजह से हवा की गति धीमी रहना है। जिससे प्रदूषण एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए उच्च अधिकारियों की ओर से जो निर्देश मिल रहे हैं, उन्हें गंभीरता से लागू कर उनका पालन किया जा रहा है। - दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड