{"_id":"5e31e23b8ebc3e4b542c3309","slug":"political-noida-news-noi488751729","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को राजनीतिक विमर्श से जोड़ रहा फर्स्ट टाइम वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को राजनीतिक विमर्श से जोड़ रहा फर्स्ट टाइम वोटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। युवाओं व फर्स्ट टाइम वोटरों को दिल्ली एनसीआर के मुद्दों से जोड़ने व उन पर सभ्य तरीके से विमर्श के लिए एक स्टार्ट अप फर्स्ट टाइम वोटर डॉट ओर्ग ने पहले की है। दिल्ली डायलोग का आयोजन स्टार्ट अप के नेशनल यूथ पार्लियामेंट (एनवाईपी) मंच के जरिए किया जा रहा है। इसमें दिल्ली-एनसीआर के स्कूली व कॉलेज छात्र, स्कूल ड्रॉपआउट व नए स्टार्ट अप हिस्सा ले रहे हैं। इसका डायलोग 31 जनवरी को राजधानी के कांस्टीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग में किया जाएगा। इसमें राजधानी के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रदूषण व आर्थिक प्रगति जैसे मुद्दों के साथ ही इंटरनेट को मौलिक अधिकार बनाने जैसे मुद्दों पर संसद की तर्ज पर विचार विमर्श किया जाएगा।
स्टार्ट अप शुरू करने वाले डीपीएस वसंत कुंज के छात्र कार्तिकेय गोयल का कहना है कि राजनीति किसी भी राष्ट्र का हृदय व आत्मा है। इस समय देश में सीएए समेत तमाम मुद्दे हैं जिन पर विचार होना चाहिए लेकिन युवा किसी न किसी कारण से स्वस्थ राजनीति से भी दूर रहते हैं। देश के युवाओं को इन मुद्दों से जोड़ने व विचार के लिए एनवाईपी की शुरुआत की गई है। इसे विस्तार देते हुए दिल्ली डायलोग शुरू किया गया है जिसमें दिल्ली-एनसीआर से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
एनवाईपी के महासचिव रोहण महाजन का कहना है कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सामाजिक राजनीति चर्चा से जोड़ने की जिम्मेदारी फर्स्ट टाइम वोटर ने उठाई है। इस डायलोग में भारी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं और उम्मीद है कि इससे भविष्य के कई नेता देश को मिलेंगे। डीयू से स्नातक आमेया विक्रम ने बताया कि प्रासंगिक मुद्दों व आकर्षक इनामी राशि के कारण इस डायलोग में स्कूल-कॉलेज के छात्र व अन्य युवा हिस्सा ले रहे हैं।