{"_id":"68d958a974bd6771ef0dc365","slug":"policies-are-changing-the-mindset-of-the-youth-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76729-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नीतियों से बदल रहा युवाओं का माइंडसेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नीतियों से बदल रहा युवाओं का माइंडसेट
विज्ञापन
- लिथियम बैटरी से पोलैंड के साथ 45 लाख का एमओयू
- जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बन रहे यूपी के युवा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में इस बार युवा उद्यमियों की उपस्थिति और उनकी कामयाबी ने सबका ध्यान खींचा है। 20 से 30 वर्ष की उम्र के इन नए उद्यमियों ने न सिर्फ अपने आइडियाज को बिजनेस में बदला, बल्कि वैश्विक मंच पर यूपी का डंका भी बजाया। यूपी का युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनकर उभर रहा है।
उद्यमी यश गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी का नाम इंडियाना इंजीनियरिंग प्रा. लि. है। पिता ने यह कंपनी शुरू की थी। तब वह इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाते थे। अब हम अपने प्रोडक्ट्स को पड़ोसी देशों में एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं। तीन दिनों में करीब 25 लीड्स मिली हैं। युवाओं का भी माइंड सेट बदला है और अब वह उद्यमी बनने की ओर बढ़ चला है। लखनऊ के नीलेश अग्रवाल ने जूक्ड नाम से एक स्टार्ट अप की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि 2022 में हमने ग्लास बॉटल्स और अन्य बिजनेस की शुरुआत की। शुरुआत में हमें बिजनेस ऑर्डर्स को मैनेज करना बहुत मुश्किल होता था। इसको देखते हुए हमने वेबसाइट टूल्स डेवलप किया। अपने बिजनेस और मार्केट को आटोमेट करने के लिए हमने जूक्ड को लांच किया। यहां का इकोसिस्टम इतना स्ट्रांग हो चुका है। हमें विदेशी बायर्स के साथ अच्छा रिस्पांस मिला है और ग्वाटेमाला के एक बायर नेअपने यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। वहीं बुलंदशहर के विशाल शर्मा लिथियम बैटरी और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम्स (बीएमएस) जैसे प्रोडक्ट्स बनाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी पैन इंडिया सप्लाई कर रहे हैं और अब हम एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं। पोलैंड के एक बायर्स के साथ हमने 45 लाख रुपए का एमओयू भी किया है।