फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police working to manage traffic at Noida International Airport.

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में जुटी पुलिस

Tue, 09 Jun 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Police working to manage traffic at Noida International Airport.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

15 जून से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने से पहले ट्रैफिक पुलिस करेगी विशेष बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसके तहत जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें ट्रैफिक संचालन और पुलिस ड्यूटी की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट के भीतर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पास रहेगी। जबकि एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र में यातायात प्रबंधन का दायित्व ट्रैफिक पुलिस संभालेगी। यात्रियों और वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। प्रस्तावित बैठक में ट्रैफिक ड्यूटी प्वाइंट चिन्हित किए जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक संकेतक, यातायात नियंत्रण उपकरण और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed